Header Image

दीवारों पर रेंगती छिपकलियों से परेशान? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

दीवारों पर रेंगती छिपकलियों से परेशान? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

Last Updated Mar - 06 - 2026, 04:06 PM | Source : Fela News

Natural Ways To Get Rid Of Lizards: अगर आप भी घर में छिपकली देखकर बाथरूम जाने से डरते हैं या बालकनी में खड़े होने से बचते हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप छिपकलियों को घर से दूर रख सकते हैं और इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
दीवारों पर रेंगती छिपकलियों से परेशान?
दीवारों पर रेंगती छिपकलियों से परेशान?

Chipkali kaise Bhagaye: गर्मियों का मौसम आते ही घरों में कीड़े-मकौड़ों के साथ छिपकलियां भी नजर आने लगती हैं। कई लोग छिपकली को देखते ही डर जाते हैं और उससे दूर भागने लगते हैं। यह छोटा सा जीव भले ही इंसानों से डरता हो, लेकिन घर में दिखते ही लोगों में घबराहट और असहजता पैदा कर देता है।

किचन, बाथरूम, हॉल, बालकनी और दीवारों के कोनों में छिपकलियां अक्सर दिखाई देती हैं। इन्हें भगाने के लिए लोग झाड़ू या चप्पल का सहारा लेते हैं, लेकिन कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर भी छिपकली को घर से दूर रखा जा सकता है।

लहसुन और प्याज से भगाएं छिपकली

लहसुन और प्याज की तेज गंध छिपकली को बिल्कुल पसंद नहीं होती। जहां छिपकली ज्यादा नजर आती है, वहां लहसुन या प्याज के टुकड़े रखे जा सकते हैं। इसके अलावा प्याज और लहसुन को पीसकर पानी में मिलाकर एक स्प्रे भी तैयार किया जा सकता है। इस मिश्रण को स्प्रे बोतल में भरकर दीवारों और कोनों में छिड़कने से छिपकलियां उस जगह से दूर भागने लगती हैं और घर में उनकी मौजूदगी कम हो सकती है।

अंडे का छिलका

अंडे का छिलका भी छिपकली को दूर भगाने में मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए अंडे के छिलकों को कूटकर उनका पाउडर बना लें। इसके बाद इस पाउडर को बालकनी, अलमारी के ऊपर, बाथरूम और उन जगहों पर छिड़क दें जहां अक्सर छिपकली दिखाई देती है। इसकी गंध और असर से छिपकलियां उस जगह से दूर रहने लगती हैं।

कपूर का इस्तेमाल

कपूर की तेज गंध भी छिपकलियों को भगाने में कारगर मानी जाती है। घर के कोनों में कपूर की गोलियां रखने से छिपकलियां उस जगह से दूर रहती हैं। आप सिंक के नीचे, अलमारी के ऊपर, स्टोर रूम, ड्रेसिंग टेबल या घर के अन्य कोनों में कपूर रख सकते हैं। इससे घर में छिपकलियों की आवाजाही कम हो सकती है।

यह भी पढ़े 

घर पर ऐसे लगाएं तुलसी का पौधा, हर रोग का उपाय

Share :

Trending this week

चावल आटे में ये मिलाएं

Apr - 24 - 2026

Summer Skincare Tips: गर्मियों का मौसम आते ही स्किन से जुड़ी समस्याएं... Read More

मक्खी-चींटी से छुटकारा पाएं

Apr - 24 - 2026

Smart Hacks:गर्मी शुरू होते ही घरों में कीड़े-मकोड़ों का आतंक आ... Read More

रुटीन में करें ये छोटा बदलाव आज

Apr - 24 - 2026

How Reducing Social Media Improves Mental Health: आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया लोगो... Read More