Header Image

फोन दूर होते ही लॉक होगा लैपटॉप, जानिए Windows 11 के छुपे फीचर्स

फोन दूर होते ही लॉक होगा लैपटॉप, जानिए Windows 11 के छुपे फीचर्स

Last Updated Jan - 23 - 2026, 11:48 AM | Source : Fela News

Windows 11 में मौजूद ऐसे हिडन फीचर्स, जो सुरक्षा बढ़ाते हैं और काम आसान बनाते हैं। डायनामिक लॉक से लेकर आई-ट्रैकिंग तक, जानिए पूरी डिटेल ।
फोन दूर होते ही लॉक होगा लैपटॉप
फोन दूर होते ही लॉक होगा लैपटॉप

अगर आप Windows 11 इस्तेमाल कर रहे हैं और सोचते हैं कि आपको इसके सारे फीचर्स पता हैं, तो शायद आप गलत हैं। माइक्रोसॉफ्ट ने Windows 11 में कई ऐसे स्मार्ट और एडवांस फीचर्स दिए हैं, जो रोज़मर्रा के काम को आसान बनाने के साथ-साथ आपकी डिवाइस की सिक्योरिटी भी मजबूत करते हैं। हैरानी की बात यह है कि इनमें से कई फीचर्स इतने छुपे हुए हैं कि ज्यादातर यूजर्स को इनके बारे में पता ही नहीं होता। 

ऐसा ही एक बेहद काम का फीचर है Dynamic Lock। इस फीचर की मदद से आपका लैपटॉप तब अपने-आप लॉक हो जाता है, जब आप अपना मोबाइल फोन लेकर उससे दूर चले जाते हैं। Windows 11 ब्लूटूथ के जरिए आपके फोन की मौजूदगी को पहचानता है। जैसे ही फोन का कनेक्शन कमजोर होता है, सिस्टम खुद को लॉक कर लेता है। यह फीचर खासतौर पर ऑफिस या पब्लिक जगहों पर काम करने वालों के लिए बेहद फायदेमंद है। इसे एक्टिवेट करने के लिए आपको Settings में जाकर Accounts Sign in options में Dynamic Lock को ऑन करना होता है। 

दूसरा बेहद उपयोगी लेकिन कम जाना-पहचाना फीचर है Nearby Sharing। बहुत से लोग नहीं जानते कि Windows में भी Apple के AirDrop जैसा फीचर मौजूद है। Nearby Sharing के जरिए आप फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट और लिंक को पास मौजूद दूसरे Windows डिवाइस के साथ वायरलेस तरीके से शेयर कर सकते हैं। यह फीचर ब्लूटूथ और Wi-Fi दोनों का इस्तेमाल करता है और बड़ी फाइल्स भेजने में भी काफी तेज होता है। 

Windows 11 का एक और दिलचस्प फीचर है Projecting to This PCI आमतौर पर लोग अपने लैपटॉप की स्क्रीन को टीवी या मॉनिटर पर प्रोजेक्ट करते हैं, लेकिन इस फीचर की मदद से आप किसी दूसरे डिवाइस की स्क्रीन को अपने PC पर दिखा सकते हैं। उदाहरण के तौर पर, आप अपने फोन या दूसरे लैपटॉप की स्क्रीन को वायरलेस तरीके से अपने Windows 11 सिस्टम पर देख सकते हैं। इसके लिए Settings में जाकर इस ऑप्शन को इनेबल करना होता है। 

इसके अलावा Windows 11 में Eye Tracking सपोर्ट भी दिया गया है। इस फीचर की मदद से आप अपनी आंखों की मूवमेंट से PC को कंट्रोल कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए खास आई- ट्रैकिंग हार्डवेयर की जरूरत होती है। यह फीचर खासतौर पर दिव्यांग यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, लेकिन टेक्नोलॉजी के शौकीनों के लिए भी यह काफी रोचक है। 

कुल मिलाकर, Windows 11 सिर्फ एक नया इंटरफेस नहीं, बल्कि स्मार्ट फीचर्स से लैस एक एडवांस ऑपरेटिंग सिस्टम है। अगर इन हिडन फीचर्स को सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो न सिर्फ आपकी प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी, बल्कि आपकी डिवाइस की सुरक्षा भी कई गुना बेहतर हो जाएगी। 

यह भी पढ़े 

Siri का बड़ा AI अवतार, ChatGPT जेमिनी को टक्कर देने तैयार Apple

 

Share :

Trending this week

बार-बार AC ऑन-ऑफ करना पड़ सकता है भारी, बढ़ेगा बिल!

May - 26 - 2026

AC Use Tips: देशभर में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. कई... Read More

Smart TV में HDR क्यों जरूरी?

May - 25 - 2026

Smart TV HDR: आजकल नया Smart TV खरीदते समय लोग सिर्फ स्क्रीन साइज या क... Read More

गर्मी में ऐसे चलाएं AC

May - 21 - 2026

AC Use Tips For Summer: देशभर में भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़... Read More