Header Image

24 घंटे AC चलाना पड़ेगा भारी! जानिए कितनी देर बाद दें आराम

24 घंटे AC चलाना पड़ेगा भारी! जानिए कितनी देर बाद दें आराम

Last Updated May - 18 - 2026, 03:57 PM | Source : Fela News

AC Tips in Hindi: क्या आपका AC भी चलता रहता है घंटों? जानिए सही टाइमिंग, वरना बढ़ सकता है ब्लास्ट और बिजली बिल का खतरा.
24 घंटे AC चलाना पड़ेगा भारी!
24 घंटे AC चलाना पड़ेगा भारी!

गर्मी बढ़ते ही ज्यादातर लोग घंटों तक लगातार AC चलाते रहते हैं ताकि कमरा ठंडा बना रहे और गर्मी से राहत मिल सके. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एयर कंडीशनर को बिना रुके लंबे समय तक चलाना खतरनाक साबित हो सकता है? कई लोग घर से बाहर जाते समय भी AC बंद नहीं करते, ताकि लौटने पर कमरा ठंडा मिले. यही छोटी लापरवाही कभी-कभी बड़े हादसे की वजह बन सकती है.

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, लगातार कई घंटों तक AC चलाने से मशीन ओवरहीट होने लगती है. जिस तरह मोबाइल या दूसरी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ज्यादा इस्तेमाल करने पर गर्म हो जाती हैं, ठीक उसी तरह एयर कंडीशनर भी लगातार चलने पर दबाव में आ जाता है. अगर समय पर इसे बंद न किया जाए तो कंप्रेसर खराब होने, शॉर्ट सर्किट, आग लगने और ब्लास्ट जैसी गंभीर घटनाएं हो सकती हैं.

कितनी देर तक लगातार चलाना सही?

Croma की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, AC कितनी देर तक लगातार चलाया जा सकता है, यह कमरे के साइज और AC की क्षमता पर निर्भर करता है.

अगर आपका कमरा छोटा है और उसमें 1 टन का AC लगा है, तो उसे लगातार 8 से 10 घंटे तक चलाया जा सकता है. वहीं बड़े कमरे में लगे 1.5 टन या 2 टन AC को लगभग 12 घंटे तक इस्तेमाल करना सुरक्षित माना जाता है. इसके बाद AC को कुछ समय के लिए बंद करना जरूरी होता है, ताकि मशीन ठंडी हो सके और ओवरहीटिंग की समस्या न हो.

AC Tips in Hindi: क्या आपका AC भी चलता रहता है घंटों? जानिए सही टाइमिंग, वरना बढ़ सकता है ब्लास्ट और बिजली बिल का खतरा. 

अगर AC को जरूरत से ज्यादा देर तक लगातार चलाया जाए, तो इसका कंप्रेसर जरूरत से ज्यादा गर्म हो सकता है. इससे मशीन के अंदर तकनीकी खराबी आने का खतरा बढ़ जाता है. कई मामलों में ओवरहीटिंग की वजह से कंप्रेसर फटने और आग लगने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं.

इतना ही नहीं, लगातार दबाव पड़ने से AC की कूलिंग क्षमता भी कम हो सकती है और बिजली बिल तेजी से बढ़ सकता है. इसलिए एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि एयर कंडीशनर को समय-समय पर आराम देना बेहद जरूरी है.

बचाव के लिए रखें इन बातों का ध्यान

घर से बाहर जाते समय AC जरूर बंद करें. लगातार कई घंटों तक चलाने के बाद कुछ देर मशीन को आराम दें. समय-समय पर सर्विस कराते रहें और फिल्टर साफ रखें. सही तापमान पर AC चलाना भी जरूरी है, क्योंकि बहुत कम तापमान मशीन पर अतिरिक्त दबाव डाल सकता है.

यह भी पढ़े 

पुराना mAadhaar ऐप बंद! तुरंत डाउनलोड करें नया Aadhaar ऐप आज

Share :

Trending this week

YouTube ने लॉन्च किया नया फीचर

May - 18 - 2026

YouTube अब यूजर्स की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाने जा रहा है. Goo... Read More

24 घंटे AC चलाना पड़ेगा भारी!

May - 18 - 2026

गर्मी बढ़ते ही ज्यादातर लोग घंटों तक लगातार AC चलाते रहते... Read More

पुराना mAadhaar ऐप बंद!

May - 16 - 2026

आज के डिजिटल दौर में आधार कार्ड हर जरूरी काम का अहम हिस्स... Read More