88 की उम्र में दुनिया को कह गए अलविदा: जानिए कौन थे पोप फ्रांसिस,

Updated on 2025-04-21T14:49:08+05:30

88 की उम्र में दुनिया को कह गए अलविदा: जानिए कौन थे पोप फ्रांसिस,

88 की उम्र में दुनिया को कह गए अलविदा: जानिए कौन थे पोप फ्रांसिस,

Who was Pope Francis: ईसाई समुदाय के सबसे बड़े धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का आज (21 अप्रैल) 88 साल की उम्र में निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार थे। वेटिकन सिटी ने सोमवार को उनकी मौत की पुष्टि की। अर्जेंटीना में जन्मे पोप फ्रांसिस 2013 में कैथोलिक चर्च के पहले लैटिन अमेरिकी पोप बने थे।

अपने 12 साल के कार्यकाल में उन्होंने शांति, मानवता, पर्यावरण और बराबरी की आवाज़ बुलंद की। सामाजिक न्याय और धार्मिक सहिष्णुता के वो मजबूत समर्थक थे। उनकी सादगी और सेवा भाव के चलते दुनिया भर में उन्हें करोड़ों लोग पसंद करते थे। उनके निधन से दुनियाभर में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़े :  

टैरिफ टकराव के बीच भारत पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस – आखिर क्यों है ये दौरा खास?