NEET पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी संजीव मुखिया को पटना से गिरफ्तार किया गया।
Updated on 2025-04-25T11:32:28+05:30
NEET पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी संजीव मुखिया को पटना से गिरफ्तार किया गया।
NEET पेपर लीक मामले में कई लोगों की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है, और पुलिस मास्टरमाइंड की तलाश में थी। अब संजीव मुखिया को STF ने पटना से गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया। हाल ही में पुलिस मुख्यालय ने उस पर तीन लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।
उसे इस मामले में महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के बाद कई और राज खुल सकते हैं और अन्य गिरफ्तारी हो सकती है। संजीव मुखिया बिहार के नालंदा का निवासी है।