Vaishakh Month 2025: अक्षय तृतीया से लेकर बुद्ध पूर्णिमा तक, वैशाख महीने में कई व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे।
Vaishakh Month 2025: अक्षय तृतीया से लेकर बुद्ध पूर्णिमा तक, वैशाख महीने में कई व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे।
Vaishakh Month 2025:वैशाख का पवित्र महीना 13 अप्रैल से शुरू हो गया है और 12 मई तक चलेगा। यह हिंदू पंचांग का दूसरा महीना है, जिसका नाम विशाखा नक्षत्र से जुड़ा है। इसे धन, पुण्य और पूजा-पाठ के लिए बहुत शुभ माना जाता है। इस महीने भगवान विष्णु और परशुराम की पूजा खास फल देती है।
पौराणिक मान्यता:
ऋषि नारद ने वैशाख को सबसे पवित्र महीनों में सबसे श्रेष्ठ बताया है। स्कंद पुराण में कहा गया है कि इस महीने में स्नान, दान और पूजा करने से पुराने पाप खत्म हो जाते हैं। इसी महीने भगवान परशुराम, नरसिंह और भगवान बुद्ध का जन्म भी हुआ था।
वैशाख में आने वाले व्रत-त्योहार:
- 13 अप्रैल: वैशाख माह की शुरुआत
- 14 अप्रैल: मेष संक्रांति
- 16 अप्रैल: संकष्टी चतुर्थी
- 24 अप्रैल: वरुथिनी एकादशी
- 25 अप्रैल: प्रदोष व्रत
- 26 अप्रैल: मासिक शिवरात्रि
- 27 अप्रैल: वैशाख अमावस्या
- 30 अप्रैल: अक्षय तृतीया
- 1 मई: विनायक चतुर्थी
- 3 मई: गंगा सप्तमी
- 5 मई: सीता नवमी
- 8 मई: मोहिनी एकादशी
- 9 मई: प्रदोष व्रत
- 11 मई: नरसिंह जयंती
- 12 मई: बुद्ध पूर्णिमा
- 13 मई: नारद जयंती, ज्येष्ठ मास की शुरुआत
वैशाख में क्या करें:
सूर्योदय से पहले स्नान करें।
भगवान विष्णु, तुलसी और पीपल की पूजा करें।
जरूरतमंदों को पानी, भोजन और कपड़े दान करें।
गीता पाठ करें और विष्णु मंत्रों का जाप करें।
इस महीने की पूजा और दान बहुत पुण्यदायी माने जाते हैं